Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

भागलपुर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

अतिक्रमण हटाता बुलडोजर

भागलपुर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में इन दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान जोरों पर है। बुधवार को जिले के दो प्रखंडों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जहां पर पुलिस ने 5 घण्टे में 50 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों की झोपड़ी गिराया। नारायणपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने खगड़िया को जोड़ने वाली जीएन बांध सड़क पर उतरकर आगजनी की। जिसके कारण कुछ देर के लिए यहां यातायात प्रभावित रही। बाद में पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद मामले को शांत कराया गया।

सबसे ज्यादा नारायणपुर में घरनुमा झोपड़ी हटाया गया। जिला प्रशासन की टीम यहां बुलडोजर लेकर पहुंची थी। सरकारी और रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन और रेलवे की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिली। उधर कहलगांव प्रखंड के बंशीपुर पंचायत स्थित शिव मंदिर के समीप बिहार सरकार की भूमि पर बने दर्जनों कच्चे और पक्के मकानों को अंचलाधिकारी सुप्रिया के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बुलडोजर की कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दंडाधिकारी नीतिश शर्मा सहित जिला एवं स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस देकर पर्याप्त समय दिया गया था, बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की गई। इधर, नारायणपुर में रेलवे प्रशासन ने भी अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

मधुरापुर रेलवे ढाला के दक्षिणी भाग से गैस एजेंसी तक रेलवे भूमि पर बनी लगभग 50 झुग्गी-झोपड़ियों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। कुछ स्थानों पर विरोध का प्रयास भी किया गया, लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में घर के कुछ सामान को रोड पर जलाकर विरोध जताया। लेकिन रेल प्रशासन की पुख्ता तैयारी के सामने विरोध टिक नहीं सके।

10 दिन पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर सूचित किया गया था, लेकिन समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कदम उठाना पड़ा। रेलवे की इस कार्रवाई में आरपीएफ, रेलवे अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मौके पर नारायणपुर अंचलाधिकारी विशाल अग्रवाल, भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार सहित पुरुष एवं महिला पुलिस बल तैनात थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *