Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

सरगुजा में प्रशासनिक ढांचे का पुनर्गठन, कलेक्टर ने अधिकारियों के कार्य दायित्वों में किया बदलाव

सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर

अंबिकापुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने जिले में प्रशासनिक कार्यों की सुचारूता और जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। संशोधित कार्य विभाजन के तहत सभी अधिकारियों को उनके अनुभव और प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारियां पुनः आवंटित की गई हैं।

नए आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक को उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ वीआईपी आगमन व्यवस्था, कॉलोनी विकास अनुमति, पासपोर्ट एवं विदेशी नागरिकता, विवाह एवं विशेष विवाह मामलों, भवन अनुज्ञा, उत्तराधिकार और भारतीय नागरिकता सहित ऋण भारमुक्त और अन्य प्रमाण पत्र जारी करने जैसी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा वित्त शाखा, भू-अर्जन अधिकारी और भू-अर्जन शाखा सहित कुल 19 शाखाओं का प्रभार उन्हें सौंपा गया है।

अपर कलेक्टर अमृत लाल ध्रुव को आबकारी विभाग, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, जिला कोषालय, नाजरात शाखा, डीएमएफ, जनगणना शाखा एवं सूचना के अधिकार अपीलीय अधिकारी सहित कुल 21 शाखाओं का दायित्व सौंपा गया है। वहीं उपायुक्त (रा.) एवं संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) का नया प्रभार दिया गया है। साथ ही कलेक्टर वाचक शाखा, पुरातत्व, संस्कृति एवं पर्यटन, धर्मस्व और मोटर व्हीकल्स टैक्सेशन एक्ट से संबंधित दायित्व भी उनके अधीन रहेंगे।

डिप्टी कलेक्टर उमा राज को जनसंपर्क स्वेच्छा अनुदान, राहत शाखा, विभागीय जांच, आवक-जावक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, पुनर्वास, राजस्व अभिलेख कोष एवं अन्य कुल 14 शाखाओं का प्रभार प्रदान किया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर रामराज सिंह को लाइसेंस शाखा, परीक्षा शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा, श्रम विभाग, तंबाकू नियंत्रण, चिटफंड एवं अल्पसंख्यक वक्फ बोर्ड सहित कुल 20 शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / पारस नाथ सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *