सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने सीखे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने के गुर

सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों को लखनऊ की टीम ने दिया प्रशिक्षण
मुरादाबाद, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में नवगठित बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सदस्यों को सोमवार को इंदिरा गांधी सहकारी प्रबंध संस्थान, लखनऊ की एक टीम ने को प्रशिक्षण दिया। इसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के गुर सिखाए गए।
एआर कोआपरेटिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में संचालक अभिषेक तिवारी ने मुरादाबाद व अमरोहा जिले की सभी नवगठित बहु
उद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने कहा कि दाल मिल, दलिया एवं आटा चक्की प्लांट, भंडारण गृह, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, पशु आहार, कृषि उपकरण किराया केंद्र जैसे व्यवसाय को समितियां बढ़ावा दे सकती हैं।
जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम सिंह ने वित्तीय प्रबंधन, ऋण सुविधा, व्यवसायिक पूंजी निवेश व बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल



