Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

रिटायर्ड डीडीओ की बेटी ने की आत्महत्या, रिश्ता टूटने से थी परेशान

प्रतीकात्मक

फिरोजाबाद, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जनपद के थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को एक युवती का शव घर में मिला है। युवती ने आत्महत्या की है। युवती का रिश्ता तय हो चुका था लेकिन युवक द्वारा शादी से इंकार करने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। मृतका रिटायर्ड अधिकारी की बेटी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मामला उत्तर क्षेत्र के टापा कलां बोधाश्रम का है। यहां पर रिटायर्ड जिला विकास अधिकारी टीकाराम रावत का परिवार रहता है। टीकाराम रावत की मौत हो चुकी है। उनकी बेटी दिशा रावत (18) 11वीं में पढ़ती थी। उसने सोमवार को अपने घर में आत्महत्या कर ली। कमरे में उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि युवती की शादी जिस युवक से तय हुई थी वह शादी के लिए तैयार नहीं था। जबकि युवती उसी से शादी करना चाहती थी। युवक उसे प्रताड़ित भी करता था। जिस कारण युवती ने यह कदम उठाया है। परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *