राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री 5 और 6 दिसंबर को मंडी दौरे पर

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी.

मंडी, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) . राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 5 और 6 दिसंबर को मंडी जिले के दौरे पर रहेंगे. राजस्व मंत्री 5 दिसंबर को धर्मशाला से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान करेंगे और सायं 5.30 बजे मंडी पहुंचेंगे. जगत सिंह नेगी आगमन उपरांत वे परिधि गृह मंडी में सायं 6 बजे मंडी रैली को लेकर आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे. जिसमें 11 दिसंबर को पड्डल मैदान में होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.

अपने दौरे के दौरान मंत्री 6 दिसम्बर की सुबह 9 बजे पड्डल मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे और उसी दिन प्रातः 11 बजे शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे.

—————

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-family:Consolas;font-size:11pt;}

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Leave a Comment