Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में शुरू हुई सुरक्षित सिजेरियन डिलीवरी, इलाज के लिए लंबे सफर से मिली राहत

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में शुरू हुई सिजेरियन डिलीवरी

रायपुर 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार हो रहे हैं। जिले में सिजेरियन डिलीवरी सुविधा की सफल शुरुआत एक प्रमुख उपलब्धि के रूप में सामने आई है।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय राजनांदगांव रेफर किया जाता था, जिसके लिए लंबा सफर तय करना पड़ता था। जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रसव कक्ष और सुव्यवस्थित ऑपरेशन थिएटर से स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित एवं त्वरित प्रसव सेवाएँ उपलब्ध हो गई हैं। जिले में अब तक 15 सफल सिजेरियन प्रसव किए जा चुके हैं, जिससे मातृ-शिशु स्वास्थ्य को नई मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत एनीमिया, गर्भावस्था-प्रेरित उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड तथा रक्त संबंधी समस्याओं जैसी उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे चिकित्सा सेवाएँ सुनिश्चित की गई हैं, ताकि गर्भवती महिलाओं को किसी भी समय त्वरित उपचार प्राप्त हो सके। जिले में सिजेरियन सुविधा उपलब्ध होने से ऐसी गर्भवती माताओं को सुरक्षित और विशेषज्ञ देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार काे बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त निर्बाध एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी क्रम में 01 दिसम्बर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में एक सफल सिजेरियन डिलीवरी तथा 16 महिलाओं की नसबंदी सर्जरी संपन्न की गई। यह उपलब्धि जिले की स्वास्थ्य टीम की दक्षता और सेवाभाव का प्रमाण है।

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *