Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

समेकित बाल विकास सेवा योजना से संबंधित समीक्षा बैठक हुई

आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) योजना से संबंधित समीक्षा बैठक

समस्तीपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) योजना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, पोषाहार वितरण, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को दी जा रही सेवाओं, टीकाकरण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा तथा बच्चों के पोषण स्तर की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हों तथा लाभुकों को सरकार द्वारा निर्धारित सेवाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने पोषाहार की गुणवत्ता, समयबद्ध आपूर्ति एवं वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके लिए विशेष निगरानी एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं सक्रियता से निर्वहन करने की बात कही।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईसीडीएस योजना समाज के सबसे कमजोर वर्ग—महिलाओं और बच्चों—के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके प्रभावी क्रियान्वयन में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *