Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

(संशाेधित) लखनऊ: बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराकर मौत

मृतक की फाइल फोटो

लखनऊ, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह वाहन से बचने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश ने बताया कि गुलाब खेड़ा निवासी राहुल गौतम (23) मजदूर था। रोजाना की तरह आज वह मोटर साइकिल से कासिम खेड़ा तिराहे की ओर जा रहा था। बंथरा–बिजनौर रोड पर दुदइया खेड़ा स्थित ग्लोरी पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उसे सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई।————–

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *