Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सूचना का अधिकार सशक्त हथियार, जनजागरूकता जरूरी : पीएन द्विवेदी

राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी

–क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करना जरूरी : रूचि अभिषेक तिवारी–जेवनिया में आरटीआई पर संगोष्ठी

प्रयागराज, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सूचना का अधिकार आम जनता के लिए एक सशक्त हथियार है, जिससे शासन और प्रशासन की पारदर्शिता बनी रहती है। हर नागरिक को शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यों की जानकारी पाने का अधिकार है। यह बातें राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने कही।

दिव्यांगोत्थान श्री राम सेवा ट्रस्ट न्यास की ओर से बुधवार को एक दिवसीय सूचना का अधिकार संगोष्ठी का आयोजन मेजा के जेवनिया गांव में संयोजक एवं शिवसेना प्रदेश सचिव रूचि अभिषेक तिवारी के आवास पर किया गया। पीएन द्विवेदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आरटीआई के माध्यम से जन सेवा, पारदर्शिता और नारी सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलती है।

उक्त कार्यक्रम राज्य सूचना आयोग, उत्तर प्रदेश के सौजन्य से सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने सहभागिता करते हुए लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम की संयोजक एवं शिवसेना प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी ने राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी को अंगवस्त्र पहनाकर, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की संयोजक ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना और जागरूकता का नया द्वार खोलते हैं, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होती हैं।

इस अवसर पर एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय, व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, शिक्षक नेता मनीष तिवारी, राकेश पांडेय, कृपाकांत मिश्र, सहबानू मिश्र, वसंत शुक्ल, महीप सिंह, नीरज यादव, राजू पांडेय, रामसागर भारतीय, विनय यादव, दीपक गौड़, रतन कुमार, कैलाशनाथ, शिवाकांत दुबे, सबल तिवारी, पम पम पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। अंत में संगोष्ठी की आयोजक रुचि अभिषेक तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी इस प्रकार के सामाजिक व जन-हितकारी विषयों पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *