Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर रालोद ने उठाई आवाज

मांग पत्र सौंपने आये पदाधिकारी

कानपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कानपुर नगर इकाई ने मौजा बूढ़पुर मछरिया स्थित तालाब की सुरक्षित भूमि से अवैध कब्जा हटाने, उसके संरक्षण एवं सुंदरीकरण की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपा हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के महानगर अध्यक्ष मो उस्मान ने कहा कि मौजा बूढ़पुर मछरिया स्थित आराजी संख्या 915 जो खतौनी में तालाब एवं बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, लेकिन भूमाफियाओं द्वारा लंबे समय से उस जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। जिसे लेकर पहले भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया स्तर जा चुका है। बावजूद इसके जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं गया है। जिससे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

आगे उन्होंने बताया कि दो मई 2015 को तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी, सदर तहसील द्वारा पत्रांक 570/एसटी/2015 के माध्यम से व मंडलायुक्त, कानपुर मंडल ने दिनांक 29 मई 2015 को पत्रांक 5032 द्वारा कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) को अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए थे।

इन आदेशों के क्रम में केडीए द्वारा जांच करने के बाद 27 नवंबर 2017 को पत्रांक डी/680/अधी.अभि./प्र-4 के माध्यम से भूमाफियाओं के विरुद्ध ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था। हालांकि पुलिस बल की उपलब्धता न होने के कारण आज तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हो सकी।

इसके बाद 30 अक्टूबर 2021 को संबंधित विभाग द्वारा पत्राचार कर यह जानकारी दी गई कि पुलिस बल की उपलब्धता न होने के कारण ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया लंबित है।

28 दिसंबर 2025 को कुछ लोग पुनः अवैध कब्जे की नीयत से निर्माण सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे, जिसे क्षेत्रीय लोगों के विरोध और संबंधित चौकी पुलिस के हस्तक्षेप से रोका गया।

राष्ट्रीय लोकदल ने मांग की है कि तालाब की सुरक्षित भूमि का संरक्षण एवं सुंदरीकरण कराया जाए तथा भूमाफियाओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार के अवैध कब्जे न हो सकें।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, बृजराज राजावत, शाकिर अली उस्मानी, प्रदीप यादव, शाकिर अली एडवोकेट, इम्तियाज अली, वकील अहमद, इकराम अली, नफीस इदरीसी, रामू स्वास्थ्य, इम्तियाज हाशमी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *