Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ने स्कूली छात्रा को रौंदा, विरोध में सडक जाम

जाम करते छात्र-छात्रा, लोगों को समझाते सीओ

दुमका, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला के मुफस्सिल थाना के धोबना गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही 10 वीं की छात्रा आरती कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार होने में कामयाब रहा।

इधर, आक्रोशित छात्र और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। घटनास्‍थल पर मौजूद युवा सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि उपराजधानी दुमका में भी बालू उठाव पर रोक लगी हुई है। लेकिन यह रोक कागजों में सिमट कर रह गया है। ज़मीनी स्तर पर बालू माफिया का खुलेआम राज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह आरती घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। घटना में आरती की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि यही ट्रैक्टर पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इधर, हैरानी की बात है कि सुबह 8 बजे हुई घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद कोई वरीय अधिकारी घटनास्‍थल पर नहीं पहुंचा।

मौके पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची, लेकिन सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई। घटना को लेकर सदर सीओ अमर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

उल्‍लेखनीय है कि दुमका में अवैध बालू अब सिर्फ अवैध कारोबार नहीं बल्कि मौत का उद्योग बनता जा रहा है। स्‍थानीय पुलिस और अधिकारियों की मिलीभगत से बालू का अवैध खनन बदस्‍तूर जारी है, लेकिन इस खेल में निर्दोष आम लोगों की जान जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *