Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस और कार की हुई टक्कर, पांच की मौत

घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी गण
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ओमनी कार

– हादसे में 10 लाेग घायल, छह की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर – मुख्यमंत्री याेगी ने हादसे का लिया संज्ञान, अधिकारियाें काे दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में रविवार सुबह रोडवेज बस और एक कार में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत और 10 लोग घायल हो गए। इनमें छह लोगों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ भेजा गया है। सूचना के बाद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने घटना के संबंध में बताया कि रविवार सुबह एक रोडवेज बस यहां से लखनऊ जा रही थी। वही, सीतापुर से 15 सवारियों को लेकर एक कार जनपद की ओर आ रही थी। सड़क की एक दिशा पर काम हो रहा था तो दूसरी दिशा से ही वाहन आ जा रहे थे।

लखीमपुर-सीतापुर मार्ग के ओयल मोड़ पर रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान एलआरपी निवासी गुड्डू उर्फ सुनील, पिपर झाला निवासी सरफराज, बहराइच का रामशंकर, बुद्धराम उर्फ बुद्धू और एक अज्ञात की मौत हो गई है। शेष घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। इनमें छह की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। शेष लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर घटना की जानकारी परिवार को दे दी गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मैं और एसपी साहब अस्पताल में घायलों का हालचाल लेने के बाद घटनास्थल का मौका मुआयाना करेंगे। आगे से ऐसी कोई घटना न हो इसके लिए जो भी कार्य करना होगा वो किया जाएगा। घायलों में सलमान उसकी पत्नी बबली और बेटा नाज के साथ ही पुष्पा, दिलकुश, रामलाल और शारदा का नाम सामने आया है। —————————

(Udaipur Kiran) / दीपक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *