Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

बिहार से रायपुर आ रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 16 यात्री घायल, 12 गंभीर

बिहार से रायपुर जा रही दुर्घटनाग्रस्त रॉयल बस

बिलासपुर/रायपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर दर्री पारा के पास आज मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

रतनपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि सड़क किनारे एक ट्रेलर खड़ी थी, जिसे कोहरे और कम दृश्यता के कारण संभवतः बस चालक समय रहते नहीं देख पाया। तेज रफ्तार के चलते बस सीधे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे के समय बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से काफी मुश्किल से निकला गया । उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर रूप से 11 घायल यात्रियों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है ।

वहीं बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया की थाना रतनपुर क्षेत्र के दर्रीपारा बाईपास के पास खराब हालत में ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़ी ट्रेलर सीजी 12 एडब्ल्यू 3236 को बस चालक ने बस क्रमांक सीजी 06 जी वाय 8153 काे पीछे से टक्कर मारने से एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें 12 सवारी घायल हुए हैं।

गंभीर घायलाें में सुरेंद्र विश्वकर्मा परिचालक, मंजय कुमार, राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, कमालुद्दीन अंसारी –चालक, राकेश कुमार सिंह, कु सलोनी सिंह, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता कुमारी और अशरफी सिंह शामिल है। फिलहाल रतनपुर थाना प्रभारी माैके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *