Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रेलवे टिकट कालाबाजारी के आरोप में आरपीएफ ने किया एक को गिरफ्तार

आरोपित की तस्वीर

रांची, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची के किशोरगंज से टिकट की कालाबाजारी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम हिरालाल राम बताया गया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पिछले एक वर्ष से अपने निजी आईडी से रेलवे ई-टिकट बुक कर यात्रियों से 100-200 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचता था। उसके मोबाइल फोन से ई-टिकट, कुल 3800 मूल्य के बरामद किए गया। आरोपित के पास टिकट बुकिंग की कोई वैध अनुमति या आईआरसीटीसी एजेंसी प्रमाणपत्र नहीं पाया गया।

आरपीएफ की ओर से सभी टिकट और मोबाइल जब्त कर आरोपित को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत गिरफ्तार किया । मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आरपीएफ ने कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर की है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *