Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

आरसेटी ने 27 महिलाओं को दी जूट के उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग

आरसेटी ने महिलाओं को दी जूट के उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग

हमीरपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 27 महिलाओं को जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख नीरज कुमार आनंद ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए आरसेटी अल्प अवधि के प्रशिक्षण कोर्स संचालित करता है। इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाओं को अपने उद्यम चलाने चाहिए। इससे वे अपने परिवार की आय में अच्छा योगदान दे सकती हैं।

नीरज कुमार आनंद ने महिलाओं को पंजाब नेशनल बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं और पेंशन एवं बीमा से संबंधित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह भी दी।

इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिविर के मूल्यांकनकर्ता रविंद्र शर्मा और हरबंस लाल, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *