Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी में आरएसएस की विनायक शाखा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

विनायक शाखा का वार्षिकोत्सव

वाराणसी,22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विनायक शाखा (विनायका एवं सरस्वती बस्ती) का वार्षिकोत्सव सोमवार को कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बावजूद उत्साह के साथ मनाया गया। स्वयंसेवकों एवं समाज के लोगों के साथ मातृ शक्ति की उपस्थिति में क्रांति पल्ली कॉलोनी के पार्क में उत्सव की शुरुआत हुई।

समारोह में दंड योग, खेलकूद, योग व्यायाम, नियुद्ध आदि का शानदार प्रदर्शन हुआ। इस दाैरान सभी का पाथेय राजकिशोर ने किया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह अंशू अरोड़ा और धन्यवाद ज्ञापन संजय कुशवाहा ने किया। प्रारंभ में सबका स्वागत शाखा कार्यवाह ज्ञान प्रकाश ने किया। वार्षिकोत्सव में एकल गीत का गायन विकास, गण गीत आदित्य, सुभाषित आनंद और अमृत वचन सुमित द्विवेदी ने प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव के सभी व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन वेदप्रकाश ने किया।

इस दाैरान कामाख्या नगर के संघ चालक पूर्व न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह, संघ के काशी मध्य भाग के शारीरिक प्रमुख राजकिशोर की उपस्थिति के अतिरिक्त विश्व संवाद केंद्र, काशी के सचिव प्रदीप कुमार चौरसिया, कामाख्या नगर के पर्यावरण प्रमुख समीर मिश्रा, नगर सह कार्यवाह राजेश केशरी भी उपस्थित रहे।————-

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *