Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

छपरा में आरएसएस का गृह संपर्क अभियान स्वयंसेवकों ने दी शताब्दी वर्ष की जानकारी

संपर्क
संपर्क
संपर्क
संपर्क
संपर्क

सारण, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में चलाए जा रहे व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत रविवार को छपरा के नगर खंड में स्वयंसेवकों ने घर- घर जाकर नागरिकों से संपर्क साधा।

इस अभियान का उद्देश्य संघ की शताब्दी वर्ष की गतिविधियों के बारे में जानकारी देना और राष्ट्रनिर्माण में समाज की सहभागिता सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों की टोलियों ने नगर खंड के प्रभुनाथ नगर, रौजा, तेलपा साहेबगंज, सोनारपट्टी, मिशन रोड, और मोहन नगर जैसे प्रमुख मुहल्लों के कई परिवारों से मुलाकात की। स्वयंसेवकों ने लोगों को संघ के उद्देश्यों सामाजिक सरोकार और राष्ट्रहित में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। स्वयंसेवकों ने नागरिकों को अवगत कराया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलता है।

गृह संपर्क के दौरान स्वयंसेवकों ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और स्थानीय नागरिकों से इन आयोजनों में अधिक से अधिक सहभागिता का आग्रह किया। उनका मानना है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को और मजबूती मिलेगी। संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का लक्ष्य देश के लगभग सभी गांवों एवं नगरों तक पहुंच बनाना है। छपरा नगर खंड के स्वयंसेवकों ने भी इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पूरे उत्साह के साथ यह संपर्क कर रहे है।

जिला सेवा प्रमुख सत्य प्रकाश ने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों और समुदायों से जुड़कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण के इस महायज्ञ में सहभागिता हेतु प्रेरित कर रहे हैं। इस पहल को स्थानीय लोगों का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *