Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

किसान पंचायत में अफसरों के न पहुंचने पर हंगामा, तहसील के सभी द्वार बंद

किसान पंचायत

अयोध्या, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोहावल तहसील परिसर में आयोजित किसान पंचायत में सक्षम अधिकारियों के न पहुंचने पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं व किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने तहसील के सभी द्वार बंद कर आवागमन रोक दिया।

घंटों चले हंगामे के बाद नायब तहसीलदार रिशु जैन ने किसानों से बिंदुवार वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद पंचायत स्थगित की गई। भाकियू ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत बुलाई थी। किसानों ने नाली, चकमार्ग, चारागाह पर अवैध कब्जा, छुट्टा जानवरों से फसल नुकसान, पानी की टंकी के संचालन न होने और प्रदूषण जैसे मुद्दे उठाए। ठंड से परेशान किसानों व महिलाओं को कंबल भी वितरित किए गए। वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हुई और तहसील के द्वार खोल दिए गए।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *