अवैध संबंध के शक आरोपित चचेरे भाई नवनीत ने की थी रूपेंद्र की हत्या

रूपेंद्र की हत्या के आराेप पकड आरोपित चचेरे भाई नवनीत

मुरादाबाद, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के नया गांव बहादुर नगर निवासी रूपेंद्र की हत्या अवैध संबंध के शक आरोपित चचेरे भाई नवनीत ने की थी. आरोपित नवनीत को मंगलवार रात्रि में थाना ठाकुरद्वारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस टीम ने खेत से तमंचा भी बरामद कर लिया है.

ठाकुरद्वारा सर्किल के क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन पहले रूपेंद्र की हत्या का कारण नवनीत और अंशु के कथित अवैध संबंध सामने आए हैं. परिवार में काफी समय से तनाव चल रहा था. जिसे लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी. पुलिस ने नवनीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात में प्रयोग किए गए तमंचे को खेत में छिपाने की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने खेत से तमंचा बरामद कर लिया है.

थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि मृतक रूपेंद्र के पिता योगेंद्र सिंह की तहरीर पर नवनीत और अंशु दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस दोनों के भूमिका और घटनाक्रम का विस्तार से पता लगा रही है.

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a Comment