Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

रिश्वत लेते सदर तहसील का लिपिक सहयोगी के साथ गिरफ्तार

साल्वेंसी के लिए छह हजार लेने वाला सदर तहसील का लिपिक सहयोगी के साथ गिरफ्तार

चित्रकूट, 23 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जनपद के जिला मुख्यालय की सदर तहसील के माल बाबू और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को एंटी करप्शन बांदा की टीम ने मंगलवार को छह हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

कर्वी तहसील के पुरवा तरौंहा गांव के रहने वाले रमाकांत ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत करते हुए बताया था कि हैसियत प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने के नाम पर तहसील के माल बाबू राहुल ने उससे छह हजार रुपये की घूस मांगी।

इस पर एंटी करप्शन टीम की बांदा इकाई के प्रभारी सीबी सिंह और ट्रैक टीम प्रभारी श्याम बाबू ने 10 लोगों की टीम के साथ मंगलवार को कर्वी तहसील में माल बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया। जिसके बाद जब पीड़ित घूस की रकम लेकर तहसील पहुंचा तो घूस की रकम पहले तहसील के चपरासी इस्तियाक ने ले लिया और इसके बाद वह माल बाबू के पास जाकर माल बाबू को देने के लिए बैठ गया। एंटी करप्शन टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। माल बाबू की तलाशी लेने पर 10 हजार 70 रुपये बरामद किए गए। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुट गई।

कर्वी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम कर्वी तहसील से दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर यहां लाई थी। दोनों के खिलाफ घूस लेने का आरोप हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

——————————-

(Udaipur Kiran) / रतन पटेल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *