सद्गुरु कृपा अपना घर में जरूरतमंदों में जैकेट का वितरण

रांची, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रणामी ट्रस्ट के अंतर्गत श्रीकृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, पुंदाग में बुधवार को समाजसेवी संतोष जैन ने आश्रम में रहनेवाले जरूरतमंदों में ऊनी जैकेट का वितरण किया।
इस अवसर पर संतोष जैन ने कहा कि कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह छोटा सा सेवा कार्य किया गया है। आगे भी इस तरह के कार्य किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। जरूरतमंदों की सेवा करने से आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति होती है।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने समाजसेवी संतोष जैन के इस मानवीय योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर सेवा कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं ट्रस्ट प्रवक्ता संजय सर्राफ सहित अन्य लोग मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar



