Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पुलिस लाइन में डेढ़ लाख दीप जलाकर, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाले सेना के जवानों को किया नमन

पुलिस लाइन में डेढ़ लाख दीप जलाकर, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाले सेना के जवानों को किया नमन

मुरादाबाद , 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शनिवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में डेढ़ लाख दीप जलाए गए। इसके साथ ही पुलिस लाइन परेड ग्राउंड ड्रोन शो में ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने मन मोहा।

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाले सेना के जवानों को मौजूद लोगों ने नमन किया। पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत का प्रदर्शन भी किया गया।

आज शाम पुलिस लाइन ग्राउंड में पहुंचे पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ हाईवे राजेश कुमार, महाप्रबंधक जलकल विभाग मनोज आर्य, एक्सईएन डीके त्रिपाठी व एई भीमराव अशोक, आरआई पुलिस लाइन रकम सिंह ने दीप जलाए ।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *