Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

समाजवादी पार्टी को अयोध्या का विकास रास नहीं आ रहा : महापौर

महापौर प्रेस वार्ता

– पूर्व मंत्री का आरोप पूर्वाग्रह से ग्रसित, समय से निस्तारित होंगी आडिट आपत्तियां

अयोध्या, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ के कथित भ्रष्टाचार के आरोप को निराधार और पूर्वाग्रह से ग्रसित करार देते हुए पलटवार किया। महापौर बुधवार को नगर निगम कार्यालय सभागार तिलक हाल में पत्रकारों से कहा कि समाजवादी पार्टी को अयोध्या का विकास रास नहीं आ रहा है। यही कारण है कि उनकी साफ-सुथरी छवि को दागदार बनाने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि आडिट आपत्तियों के आधार पर आरोप लगाना अपरिपक्व होने का प्रतीक है। यह अयोध्या के विकास में अड़ंगा डालने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि ऑडिट आपत्तियों का समय से जवाब दिया जाएगा। विभाग सभी आपत्तियों का बिंदुवार जवाब तैयार कर रहा है। उनका निस्तारण होने के बाद यदि कोई भी खामी पाई गई तो दोषी अधिकारी दंडित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति पर नगर निगम कायम है और उसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर नगर निगम के उपसभापति राजेश गौड़, पूर्व सभापति जय नारायण सिंह रिंकू, वरिष्ठ पार्षद बृजेंद्र सिंह, चंदन सिंह, अनिल सिंह, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, अभय श्रीवास्तव, विनय जायसवाल, अजय पांडेय, सलमान हैदर, हरिश्चंद्र गुप्त, पार्षद प्रतिनिधि रीशू पांडे सहित कई पार्षद मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *