Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

शहर में निकली सनातनी हिन्दू राष्ट्र पद यात्रा,डीजे बजाने पर पुलिस ने लगाई राेक

शहर में निकल रही यात्रा

फर्रुखाबाद,21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में रविवार काे सनातनी हिंदू राष्ट्र पदयात्रा निकाली गयी। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। इस दाैरान यात्रा में पुलिस बल माैजूद रहा और डीजे नहीं बजाने दिया।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित सनातनी हिंदू राष्ट्र पदयात्रा शहर के घुमना से लाल दरवाजे तक निकाली गयी। यात्रा लाल गेट पर पंहुच कर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान लाेगाें ने जमकर नारेबाजी की। हालांकि डीजे बजाने की अनुमति न मिलने के कारण कार्यकर्ताओं में मायूसी भी नजर आयी। कुछ पदाधिकारियों द्वारा यात्रा को लाल गेट से आगे रोडवेज बस स्टॉप तक ले जाने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस ने बैरियर लगाकर यात्रा को वहीं रोक दिया।

यात्रा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, शहर कोतवाल दर्शन सिंह आदि सुरक्षा तैनात रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि शहर में निषेधाज्ञा लागू होने की वजह से डीजे बजाने पर रोक लगाई गई।

यात्रा में महंत सत्य गिरी महाराज, फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा, हिन्दू महा सभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडेय, व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, बबीता पाठक, कोमल पाण्डेय, सनी गुप्ता, लल्ला वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रीति तिवारी, नारायण दत्त द्विवेदी, सोनी शुक्ला, ठाकुर जितेंद्र सिंह राठौर, अंकुर श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, सौरभ शुक्ला मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *