Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अयोध्या में संघ गंगा के तीन भगीरथ नाटक का हुआ मंचन

संघ गंगा के तीन भगीरथ’ नाटक

अयोध्या, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

अयोध्या महोत्सव के समारोह में मंगलवार की रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संस्कार भारती की ओर से ‘संघ गंगा के तीन भगीरथ’ नाटक का प्रभावी मंचन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पतराय भी उपस्थित रहें और उन्होंने संघ संघ गंगा के तीन भगीरथ को मंचन से पूर्व सभी को समझाते हुए अपने को दस वर्ष की उम्र से संघ का स्वयंसेवक बताया I इसके बाद नाटक के माध्यम से संघ की सौ वर्षों की वैचारिक और सांस्कृतिक यात्रा को प्रतीकात्मक और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया।

मंचन की खास बात यह रही कि संघ के तीन सरसंघचालकों डॉ. केशवराव बलीराम हेडगेवार जी, गुरुजी माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी और मधुकर दत्तात्रेय जी की भूमिका को ‘केशव ने बीज बोया, माधव ने सींचा और मधुकर ने संवारा’ के भाव के साथ उकेरा गया। तीनों नाम भगवान श्रीकृष्ण के ही स्वरूप माने जाते हैं, जिसे नाटक में वैचारिक निरंतरता और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक में दिखाया गया कि कैसे डॉ. हेडगेवार जी ने संघ विचार का बीज बोया, गुरुजी गोलवलकर ने उसे संगठनात्मक विस्तार व वैचारिक मजबूती दी और मधुकर दत्तात्रेय जी के कालखंड में उस विचारधारा को सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक चेतना के साथ और अधिक संवारा गया। पूरी प्रस्तुति में राष्ट्रधर्म, भारतीय संस्कृति और समाज निर्माण के मूल्यों की सशक्त झलक दिखाई दी।इस अवसर पर हनुमत निवास के महंत मिथिलेश नंदनी शरण की अध्यक्षता रहीं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचारक प्रमुख राजेंद्र जी, विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र,सह विभाग प्रचारक शैलेन्द्र, महानगर प्रचारक सुदीप, साय प्रचारक, महानगर संघचालक डा. विक्रमा प्रसाद पाण्डेय, महानगर कार्यवाह देवेन्द्र , महानगर सह कार्यवाह राहुल, नगर निगम मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, बीकापुर विधाायक डा. अमित सिंह, मिल्कीपुर विधायक चंद्र भानु पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह , अयोध्या महोत्सव अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *