Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे संघ का संदेश : संजय सह प्रांत प्रचारक

नैमिषारण्य में संचलन निकालते संघ के स्वयंसेवक
मंच पर मौजूद संत व मुख्य वक्ता

–सीतापुर विभाग का घोष पथ संचलन नैमिषारण्य में सम्पन्न

सीतापुर, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । रविवार दोपहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीतापुर विभाग द्वारा घोष पथ संचलन का नैमिषारण्य मे आयोजन किया गया। पथ संचलन की शुरुआत पहला आश्रम से हुई, जो कालीपीठ चौराहा, ललिता देवी मंदिर होते हुए पंचायती धर्मशाला से चक्र तीर्थ पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सहप्रांत प्रचारक संजय ने स्वयंसेवकों काे समाज में समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यबोध और सामाजिक अनुशासन को पंच परिवर्तन के प्रमुख आधार बताते हुए इन्हें संघ के कार्य की दिशा बताया। आग्रह किया कि वे इन मूल्यों को अपने आचरण में उतारें और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक संदेश पहुंचाएं।

सह प्रांत प्रचारक ने चक्र तीर्थ पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘पंच परिवर्तन’ को आत्मसात करने का आह्वान किया। सह प्रान्त प्रचारक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 100 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष मना रहा है। वर्तमान में संघ से जुड़े लगभग 65 हजार बड़े संगठनात्मक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। साथ ही देश भर में 36 हजार बड़े विद्यालय एवं एक लाख से अधिक एकल विद्यालय समाज निर्माण के कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि संघ एक परिवार है, जिसमें किसी प्रकार का पंजीकरण नहीं होता। संगठन से जुड़ने वाला प्रत्येक स्वयंसेवक इस परिवार का अभिन्न सदस्य बन जाता है। उन्होंने

इसके पूर्व घोष वादन के साथ अनुशासित पंक्तियों में निकले स्वयंसेवकों ने नगर भ्रमण किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया गया। पथ संचलन में पूरे विभाग से सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। आयोजन को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक अभिषेक, सहप्रांत घोष प्रमुख संतोष, जिला प्रचारक आकाश, जिला कार्यवाह आशीष व समीर,पवन,गोविन्द,वीरू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *