Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बंजर भूमि की पैमाइश बनी ‘संग्राम’

प्रतीकात्मक फोटो

सीतापुर, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । हरगांव थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार 4 बजे के आसपास बंजर भूमि की पैमाइश उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब राजस्व टीम के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कमलेश मौर्या और प्रमोद मौर्या के बीच भूमि पर कब्जे को लेकर पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। हालात बिगड़ते देख राजस्व टीम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया, लेकिन विवाद के चलते राजस्व टीम बिना पैमाइश किए ही वापस लौट गई। राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत समिति अध्यक्ष आराधना मौर्या ने बंजर भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम गई थी, लेकिन विवाद के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी।

थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हुई, जिसके बाद दोनों ओर के छह लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *