Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

संजय सरावगी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण

संजय सरावगी प्रदेश भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण के दौरान

पटना, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दरभंगा नगर सीट से 6 बार के विधायक संजय सरावगी ने बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पदभार गुरुवार दोपहर ग्रहण कर लिया है।

पार्टी कार्यालय में दिलीप जायसवाल ने उन्हें कुर्सी सौंपी। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

इस मौके पर विजय सिन्हा ने कहा कि आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

संजय सरावगी संगठन के संस्कार से तपे और पार्टी के सरोकार से जुड़े प्रतिबद्ध कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि संजय सरावगी के कुशल, ऊर्जावान और अनुभवी नेतृत्व में बिहार भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा, विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा तथा जनता के विश्वास और अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा।

मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय शीर्षस्थ नेतृत्व सहित प्रदेश के नेतृत्वों को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। भारतीय जनता पार्टी, बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को प्रदेश कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण के अवसर पर शामिल हुआ और अध्यक्ष को यशस्वी तथा सफलतम कार्यकाल की हृदयपूर्वक बधाई दिया।

हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में निश्चित ही संजय सरावगी का कार्यकाल राष्ट्रनिर्माण की दिशा में भाजपा के लिए स्वर्णिम समय सिद्ध होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *