Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

संजय सरावगी आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे

संजय सरावगी की फाइल फोटो

पटना, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। संजय सरावगी 12:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में 18वें प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं और समारोह में शामिल होंगे।

दानिश इकबाल ने कहा कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।

पार्टी द्वारा उनके स्वागत के लिए शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रदेश कार्यालय तक पहुंचने वाले मार्गों पर पार्टी के झंडे, बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जबकि विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार भी बनाए जा रहे हैं।

पटना पहुंचने के बाद संजय सरावगी उच्च न्यायालय के समीप संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे हजारों कार्यकर्ताओं के बीच खुली जीप पर सवार होकर प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे आयकर गोलंबर के पास जेपी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *