Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सीतापुर में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

शुभारंभ करते राज्यसभा सांसद बृजलाल
प्रदर्शन करते प्रतिभागी
प्रमाणपत्र देते हुए

सीतापुर, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जनपद में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन राज्यसभा सांसद बृजलाल ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सांसद खेल महोत्सव में जिले की नौ विधानसभाओं से आए खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद बृजलाल ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी, खेल विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कोच, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

–योगी सरकार में कानून का राज, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी : सांसद बृजलाल

सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद बृजलाल ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में विशेषकर सपा शासनकाल में गुंडों और माफियाओं को खुला संरक्षण मिलता था। उस समय अपराधी समानांतर सरकार चला रहे थे और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकारों में बैठे लोग ही माफियाओं को माननीय बनाते थे।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कोडीन सिरप कांड पर उन्होंने कहा कि जो भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई होगी। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह गांधी के नाम पर राजनीति करती है, जबकि भाजपा विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *