Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ग्रीन पार्क स्टेडियम में 23 से 25 दिसम्बर तक होगा सांसद खेल महोत्सव : अपर जिलाधिकारी

सांसद खेल महोत्सव के दौरान लिया गया छायाचित्र (फ़ाइल फोटो)

कानपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित होने वाला सांसद खेल महोत्सव, जो पूर्व में दिनांक 22 दिसम्बर से 24 दिसंबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में प्रस्तावित था, अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 23 से 25 दिसंबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारम्भ सांसद रमेश अवस्थी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।

उक्त महोत्सव में कुल 11 खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें कबड्डी, कुश्ती, वालीबॉल, फुटबॉल, जूडो, बैडमिन्टन, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, खो-खो, रस्साकशी, शतरंज सहित क्रिकेट भी सम्मिलित है। जनपद की समस्त विधानसभाओं में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्व में कराया जा चुका है।

जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव में विभिन्न विधानसभाओं की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के मध्य स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त सांसद खेल महोत्सव के पोर्टल पर पंजीकृत खिलाड़ी भी इस महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएं ग्रीन पार्क स्टेडियम परिसर में विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जाएंगी। इनमें खो-खो, रस्साकशी, शतरंज, एथलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट, कुश्ती, वालीबॉल, बैडमिन्टन, जूडो, भारोत्तोलन तथा फुटबॉल की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गों में पुरुष एवं महिला वर्ग हेतु आयोजित की जाएंगी। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 25 दिसंबर को प्रातः 11 बजे बजे संपन्न होगा।

उक्त समस्त कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु भानु प्रसाद, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, ग्रीन पार्क को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आरती जायसवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी, कानपुर द्वारा कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं सफल संपादन सुनिश्चित करेंगे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *