Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

राष्ट्रीय एकता सेवा सम्मान से गूँजा सारण

रोटी
रोटी

सारण, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर के सिटी गार्डन में आयोजित रोटी बैंक छपरा के सातवें वार्षिकोत्सव सह राष्ट्रीय एकता सेवा सम्मान समारोह में सेवा, समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो प्रमेंद्र कुमार बाजपेई, चर्चित शिक्षाविद गुरु रहमान, प्राचार्य प्रो प्रमेंद्र रंजन, और प्रो के.पी. श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो प्रमेंद्र कुमार बाजपेई ने रोटी बैंक की सराहना करते हुए कहा कि विगत सात वर्षों से बिना रुके भूखों को भोजन कराना एक अद्वितीय और अविस्मरणीय कार्य है। उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि मैं ऐसे जुनूनी सेवादारों के बीच हूँ जिनकी निष्ठा समाज के लिए मिसाल है। इस आयोजन के दौरान कलापंक्ति के नन्हे कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षाविद गुरु रहमान ने भावुक होते हुए कहा कि किसी जरूरतमंद के चेहरे की मुस्कान ही सबसे बड़ा सुकून और कार्य की सफलता है। संस्थापक रविशंकर उपाध्याय ने सात वर्षों के सफर को साझा करते हुए बताया कि भीषण बारिश, कड़ाके की ठंड और कोरोना काल की चुनौतियों के बावजूद सेवा कभी नहीं रुकी। उन्होंने स्मृतिशेष किशोरकांत तिवारी जी को नमन करते हुए कहा कि उनके कोई भूखा न सोए के संकल्प को आज पूरा भारत अपना रहा है। रविशंकर ने यह भी साझा किया कि इसी सेवा भावना के दम पर उन्हें अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में जाने का गौरव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों वाराणसी, प्रयागराज, धनबाद आदि से आए सामाजिक संगठनों और सेवादारों को सम्मानित किया गया। भोजन दान, अन्नदान, रक्तदान और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले करीब एक दर्जन शहरों के रोटी बैंक दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, आरा, मोतिहारी आदि और समर्पण मिथिला व ब्लू फोर्स जैसे संगठनों को मंच पर सराहा गया।

समारोह को सफल बनाने में रोटी बैंक के सेवादार अभय पांडेय, राकेश रंजन, रामजन्म मांझी, पिंटू गुप्ता, आनंद मिश्रा और उनकी पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *