Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

सारण पुलिस ने 247 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

एसएसपी

सारण, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विगत 72 घंटे में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 247 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो हत्याकांड के अभियुक्त भी शामिल हैं। यह विशेष अभियान अपराध नियंत्रण और शराबबंदी के नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से चलाया गया था।

एसएसपी कार्यालय के अनुसार वारंट में 99 अभियुक्त, शराब सेवन में 61, शराब कारोबार में छत्तीस, हत्या में पांच, हत्या का प्रयास में अठारह, एनडीपीएस एक्ट में एक, चोरी में चार, जुआ अधिनियम में चौदह, लूट में एक, एस. सी. एस. टी. एक्ट में एक, पुलिस पर हमला में एक, खनन में एक, अपहरण में चार और अन्य में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

शराब के विरुद्ध अभियान में सारण पुलिस ने कुल 1016.93 लीटर अवैध शराब ज़ब्त की है। जब्त शराब में 666.40 लीटर देशी शराब, 350.53 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इस दौरान अवैध शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया।

अपराध नियंत्रण के साथ- साथ यातायात सुरक्षा पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान कुल 90 वाहनों से 148500 रूपया जुर्माना राशि वसूली गई। गिरफ्तारी और छापेमारी के दौरान पुलिस ने गंजा 27.20 ग्राम, सात मोटरसाइकिल, दो चार चक्का, एक टेम्पू, एक साईकिल, चार तास की गड्डी, चार मोबाईल फोन, एक अपहृता, एक बैग, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड, एक ऑटो, एक मवेशी, एक हाईवा ट्रक, नगद 24969 रुपये , चांदी के पायल, और पीतल के बर्तन बरामद किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि अपराध और शराबबंदी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस तत्परता से जिले में अपराधियों के बीच दहशत का माहौल है और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है ।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *