Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

सारण पुलिस ने विगत 24 घंटे में 60 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

एसएसपी

सारण, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विगत 24 घंटे में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, यह विशेष अभियान अपराध नियंत्रण और शराबबंदी के नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से चलाया गया था।

एसएसपी कार्यालय के अनुसार वारंट में तेईस अभियुक्त, शराब सेवन में आठ, शराब कारोबार में छह, हत्या का प्रयास में तीन, जुआ अधिनियम में दस, खनन मामला में चार, आर्म्स एक्ट में एक, गृहभेदन में एक अन्य में चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। शराब के विरुद्ध अभियान में सारण पुलिस ने कुल 273.70 लीटर अवैध शराब ज़ब्त की है। जब्त शराब में 268.60 लीटर देशी शराब, 5.10 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इस दौरान अवैध शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात सुरक्षा पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान कुल 63 वाहनों से 154000 रूपया जुर्माना राशि वसूली गई।

गिरफ्तारी और छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, दस ट्रक, दो सेट तास की गड्डी, और 9200 रुपये नगद बरामद किया गया है। पिछले 24 घंटों के भीतर 146 वारंट और 03 कुर्की का निष्पादन किया गया, जो जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि अपराध और शराबबंदी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और अवैध धंधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *