Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

बिहार राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2025 के लिए सारण टीम का हुआ ट्रायल

कबड्डी

सारण, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार राज्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2025 में भाग लेने हेतु सोमवार को सारण बालक टीम का ट्रायल छपरा के खेल भवन मे किया गया। ट्रायल का उद्घाटन डॉ प्रमेन्द्र रंजन सिंह, डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ प्रमेन्द्र रंजन ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पण एवं खेल के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने हेतु प्रेरित किए. चयनकर्ता के रूप मे नीरज तिवारी सीनियर खिलाड़ी दीपू सिंह, शिव शंकर सिंह, हिमांशु उपस्थित रहें. ट्रायल में सारण जिले के सभी प्रखंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सभी ने अपने बेहतरीन खेल कौशल से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। बताते चलें कि पिछली राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में सारण की टीम उपविजेता रही है। इस बार टीम चैंपियंस बनाने के लिए कोच एवं खिलाड़ी प्रतिबद्ध है।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने कहा कि कबड्डी खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए सारण जिला कबड्डी संघ हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास एवं कोचिंग स्टाफ के साथ जोड़ने हेतु समन्वय बनाकर लगातार अपने खेल कौशल को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *