Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए सतत प्रेरणा का स्रोत: केशव प्रसाद मौर्य

सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि करते केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास सात कालिदास मार्ग पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

उपमुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि कर्तव्य, साहस और राष्ट्रसेवा से ओत-प्रोत सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए सतत प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्र की एकता के प्रति उनका अटूट समर्पण आज भी हमें सशक्त, संगठित और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासतों का सफल एकीकरण कर राष्ट्र की एकता और सुरक्षा को दृढ़ आधार प्रदान किया। किसानों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को सहकारिता से जोड़कर उन्होंने देश को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया।————-

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *