Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सरदार पटेल का व्यक्तित्व–कृतित्व आज भी दे रहा राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : अनिल दीक्षित

कार्यक्रम के दौरान पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपाईयों का छायाचित्र

कानपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत की एकता व अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का व्यक्तित्व कृतित्व हम सबके लिए राष्ट्र की एकता अखंडता तथा विकसित भारत के संकल्प के प्राप्ति के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। सरदार पटेल ने देश की स्वतंत्रता के बाद देश की 565 रियासतों को भारत संघ में एकीकृत कर अखंड भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह बातें सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित ने कही।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो अतुलनीय योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त भारत की नींव रखी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कठोर निर्णय लेने का साहस दिखाया। आज उनके विचार और आदर्श हमें संगठन की मजबूती, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में सतेंद्र पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, अनुपम मिश्रा, सीमा एमबीए, दीपक सिंह रोहित साहू किरन तिवारी सुनीता गौड़ विधि राजपाल पूनम कंवर, लवली सक्सेना राजन तिवारी, सुमन सक्सेना रवि पांडेय, अनिरुद्ध सेंगर, यश जायसवाल मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *