Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सतीश महाना ने किया डॉ. शीलवंत सिंह की पुस्तक ‘गतिमान उत्तर प्रदेश’ का लोकार्पण

पुस्तक का लोकार्पण करते सतीश महाना

लखनऊ, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं बाल एवं महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को विश्वस्वरैया प्रेक्षागृह में डॉ. शीलवंत सिंह की पुस्तक गतिमान उत्तर प्रदेश “योगी सरकार के बेमिसाल 8 साल” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि इसमें सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक परिवर्तन और भावनात्मक पक्ष का भी संतुलित एवं सशक्त चित्रण किया गया है।

महाना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्गों तक विकास की रोशनी पहुँचाने का कार्य किया है, जिन्हें लंबे समय तक उपेक्षित रखा गया था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की आम जनता भी अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर संवाद कर रही है, जो सकारात्मक सामाजिक चेतना का प्रतीक है। महाना ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश की पहचान को लेकर लोगों में संकोच की भावना थी, जबकि आज प्रदेश का नागरिक होने पर गर्व का अनुभव होता है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में बेटियाँ सुरक्षित हैं, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और प्रदेश औद्योगिक विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि बिगड़ी कानून-व्यवस्था और अराजकता की पुरानी धारणा में व्यापक परिवर्तन आया है तथा प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। महाना ने कहा कि बिजली, सड़क, पानी, सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में व्यापक प्रगति हुई है। अयोध्या, काशी और प्रयागराज जैसे धार्मिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक परिवर्तन के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों का सुव्यवस्थित एवं सुचारू प्रबंधन सरकार की कार्यकुशलता और संवेदनशील प्रशासन का परिचायक है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश को ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जिसने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त करने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी सुनिश्चित किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे तथा विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष महत्व प्रदान किया।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *