Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

मुख्यमंत्री से ट्रिपल आईटी में चयनित आदिवासी छात्रा सविता ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर

रांची, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ट्रिपल आईटी में आदिवासी समुदाय से चयनित सबसे कम उम्र की पीएचडी अभ्यर्थी सविता कच्छप ने मुलाकात की।

मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सविता कच्छप को पीएचडी की पढ़ाई पूरी करने के लिए राज्य सरकार की ओर से दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक उनके परिजन को सौंपा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष सविता कच्छप ने कहा कि वे डूंगरी टोली, अरगोड़ा रांची की निवासी हैं और वर्तमान में मधुकम स्थित अपनी नानी के घर पर रह कर पढ़ाई कर रही हैं।

मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि वे आदिवासी समुदाय में सबसे कम उम्र (24 वर्ष) की अभ्यर्थी हैं जिनका ट्रिपल आईटी, रांची में पीएचडी के लिए इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स में चयन हुआ है। वे टेक्निकल फील्ड में पहला ट्राइबल रिसर्च स्कॉलर भी हैं तथा आईईईई में अंतरास्ट्रीय नॉवेल्टी रिसर्च वर्क प्रेजेंट कर चुकी हैं।

मौके पर मुख्यमंत्री ने सविता कच्छप की हौसला अफजाई करते हुए उनसे कहा कि वे आगे अपनी पढ़ाई और शोध कार्य जारी रखें, राज्य सरकार हरसंभव उन्हें मदद करेगी। मौके पर सविता कच्छप के परिजन एवं अन्य उपस्थित रहे।

————–

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *