Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कंटेनर से टकराई बच्चों से भरी स्कूली बस, चालक घायल

घटनास्थल की फोटो

कानपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में अरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को स्कूली बस आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस चालक घायल हो गया। हालांकि बच्चे सभी सुरक्षित हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक काे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना काे लेकर कंटेनर चालक से पूछताछ कर रही है।

अरौल थाना प्रभारी जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि बीबीपुर स्थित प्रभा सनराइज एजुकेशन सेंटर की स्कूल बस आज सुबह करीब 15 बच्चाें काे लेकर जा रही थी। मकनपुर क्षेत्र में ओवरब्रिज के अंडर पास पहुंचती तभी बिल्हौर से कन्नौज के ठटिया की ओर जा रहे कंटेनर के अचानक मोड़ने से बस अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गई। इस घटना सिंघोली गांव निवासी बस चालक वीरेश तिवारी को मामूली चोटे आयीं हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज कर पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल बस की टक्कर आगे चल रहे कंटेनर चालक की लापरवाही से मोड़ने के चलते हुआ है। गनीमत की बात यह रही है कि घटना में सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे की जानकारी पर पहुंचे स्कूली बच्चाें के परिजन उन्हें अपने साथ घर वापस ले गए। जबकि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।————–

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *