Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

एसडीओ कोर्ट के वकीलों का अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्यों का बहिष्कार हुआ स्थगित

अररिया फोटो:एसडीओ से अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल की वार्ता

अररिया 30 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

फारबिसगंज अनुमंडल न्यायालय के वकीलों का अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य बहिष्कार मंगलावार को स्थगित किया गया।

बार एसोसिएशन और एडवोकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से चला आ रहा अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्यों के बहिष्कार और धरना प्रदर्शन को एसडीएम रंजीत कुमार रंजन के द्वारा खत्म कराया गया। उभय संघो के वकीलों से उन्होंने बातचीत की और उन्होंने मांगों को लेकर वकीलों को मांग पूरा किए जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने वकीलों के द्वारा किए गए पहल को लेकर वकीलों को जानकारी देते हुए उनका सकारात्मक प्रयास है कि फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में दीवानी और फौजदारी दोनों तरह के मामलों का निष्पादन हो,व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। एसडीओ के आश्वासन के बाद एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद सचिव सुरेश प्रसाद साह और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेशचंद्र वर्मा महासचिव गोपाल प्रसाद मंडल ने अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्यों के बहिष्कार को को समाप्त करने की घोषणा की।

वकीलों के मांगों को नैतिक समर्थन देते हुए हड़ताल में शामिल हुए और मांगों को लेकर जानकारी लेते हुए समुचित पहल का आश्वासन दिया गया,बार एसोसिएशन एवं एडवोकेट एसोसिएशन फारबिसगंज के अधिवक्ताओं के द्वारा 19 दिसम्बर को अपातकालीन बैठक मे लिए गए निर्णय पांच सूत्री मांग के समर्थन मे जारी नौ दिनों से जारी न्यायालय कार्यों से अलग रहने का आंदोलन मंगलवार को समाप्त हो गया। उभय संघो के द्वारा गठित 11 सदस्यीय शिष्टमंडल में बार एसोसिएशन की और से अध्यक्ष राजेशचंद्र वर्मा, महासचिव गोपाल प्रसाद मंडल, अबू तालीब, उपाध्यक्ष, राकेश कुमार दास,संयुक्त सचिव, शिवानंद मेहता, एवं युवा अधिवक्ता राहुल रंजन, राकेश कुमार देव, एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद, महासचिव सुरेश प्रसाद साह,वरीय अधिवक्ता तिलकधारी यादव, अनिल कुमार सिन्हा, सुमन कुमार मिश्रा के द्वारा पांच सूत्री मांग पत्र सौपा गया।

भूमि सुधार उपसमाहर्ता के विभागीय कार्यों से पटना चले जाने के कारण वैठक मे शामिल नहीं हो सके. बैठक मे एसडीओ रंजीत कुमार रंजन, कार्यालय के सभी कमियों के साथ बिंदुवार वार्ता किया गया अधिवक्ताओं के द्वारा एक स्वर से अधिवक्ताओं की गरिमा सम्मान की बनाये रखने पर बल दिया गया।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *