Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उधमपुर में आतंकी एक घर से खाना लेने के बाद जंगल में भागे, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुरू

उधमपुर में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया

जम्मू, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के एक गांव में आतंकवादियों ने कथित तौर पर एक घर से खाना लिया और पास के जंगल में भाग गए। यह सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों का संयुक्त तलाशी अभियान पहले से ही माजलता इलाके में चोर मोटू और उसके आस-पास के जंगल वाले गांवों में चल रहा था। यह स्थान पहले हुई मुठभेड़ वाली जगह से लगभग 5 किमी पश्चिम में है, जिसमें एक पुलिसकर्मी श्हीद हाे गया था।अब शनिवार देर रात खुफिया जानकारी मिली थी कि दो अज्ञात आतंकवादी शाम करीब 6.30 बजे चोर मोटू गांव में मंगतू राम के घर गए और खाना लिया। यह सूचना मिलने के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तुरंत तैनात किया गया, लेकिन आतंकवादियों को नहीं पकड़ा जा सका।

अधिकारियों ने बताया कि गांव के पास के जंगल वाले इलाके को घेर लिया गया और रविवार को दिन की पहली रोशनी के साथ ही अलग-अलग तरफ से आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया है।——————————-

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *