Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
AUTOMOBILE

GST कटौती के बाद कितनी सस्ती मिलेंगी क्रेटा, वेन्यू, एक्सटर? देखें नई एक्सपेक्टेड प्राइस लिस्ट

नई दिल्ली, 22 अगस्त (Kiran News)। इस दीवाली हुंडई की पॉपुलर कारें खरीदना मिडिल क्लास परिवारों के लिए और भी आसान हो सकता है। मोदी सरकार कई आइटम्स पर GST घटाने की तैयारी कर रही है, जिसमें छोटी और मिड-साइज कारें भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि GST को 28% से घटाकर 18% तक किया जा सकता है, जिससे इन कारों की कीमतों में सीधा 10% का फर्क आ सकता है। हालांकि, सरकार ने अब तक आधिकारिक तौर पर नई GST दरों की पुष्टि नहीं की है।

GST price cut cars

अभी कितनी है टैक्स दर और कैसे पड़ेगा फर्क?

फिलहाल कारों पर 28% GST के साथ 1% सेस लगता है, जिससे कुल टैक्स 29% हो जाता है। यदि किसी कार की बेस कीमत 5 लाख रुपए है, तो मौजूदा टैक्स के साथ उसकी कीमत 6,45,000 रुपए तक पहुंच जाती है। GST घटकर 18% (कुल टैक्स 19%) होने पर वही कार 5,90,000 रुपए में मिल सकती है। इससे ग्राहकों को 55,000 रुपए तक की सीधी बचत होगी।

हुंडई की पॉपुलर कारों पर संभावित GST कटौती का फायदा

मॉडल मौजूदा शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 29% टैक्स (₹) 19% टैक्स (₹) संभावित बचत (₹)
ग्रैंड i10 निओस 5,98,300 1,73,507 1,13,677 59,830
एक्सटर 5,99,900 1,73,971 1,13,981 59,990
ऑरा 6,54,100 1,89,689 1,24,279 65,410
i20 7,50,900 2,17,760 1,42,671 75,089
वेन्यू 7,94,100 2,30,288 1,50,879 79,409
वरना 11,07,400 3,21,146 2,10,406 1,10,740
क्रेटा 11,10,900 3,22,161 2,11,071 1,11,090
अल्काजार 14,99,000 4,34,709 2,84,810 1,49,899
टक्सन 29,26,800 8,48,771 5,56,092 2,92,679

ग्राहकों को कितना मिलेगा फायदा?

यदि सरकार GST दरें घटाती है तो हुंडई की छोटी और मिड-साइज कारों की कीमतों में 55,000 रुपए से लेकर 2.9 लाख रुपए तक की बचत संभव है। उदाहरण के तौर पर, क्रेटा पर 1,11,090 रुपए, वेन्यू पर 79,409 रुपए और ग्रैंड i10 निओस पर लगभग 59,830 रुपए का फायदा हो सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *