Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

सुकमा में नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 13 दिसंबर को होगी

सुकमा नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 13 दिसंबर को होगी

सुकमा, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का प्रवेश-पत्र नवंबर में जारी कर दिया गया है। आगामी 13 दिसंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए जिलेभर के छात्र तैयारी में जुटे हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र बीईओ कार्यालय, कोंटा या विद्यालय सुकमा-1 से प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र वितरण की अंतिम तिथि 7 दिसंबर निर्धारित है । प्रवेश-पत्र लेने के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड व निवास प्रमाणपत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी । यदि प्रवेश-पत्र में त्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थी को दो दिनों के भीतर विद्यालय से संपर्क कर आवश्यक सुधार कराना होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *