Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

अखिल भारतीय अंतर्विश्विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जयप्रकाश विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स टीम का चयन

Jpu

सारण, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय अंतर्विश्विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जयप्रकाश विश्वविद्यालय की एथेलेटिक्स टीम के चयन हेतु सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में चयन परीक्षण किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के 7 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन परीक्षण के पूर्व क्रीड़ा निदेशक प्रोफेसर राजेश नायक द्वारा खिलाड़ियों की उक्त प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु निर्धारण के आधार पर उनके एलिजिबिलटी प्रपत्रों की जांच की गई। जांच के बाद मात्र 10 खिलाड़ी ही सही पाए गए। इन खिलाड़ियों में 2 को छोड़कर कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा निर्धारित समय व दूरी का मानदंड नही पूरा कर पाया।

प्रतियोगिता हेतु इस वर्ष मानदंड में कड़ाई की वजह से बाकी खिलाड़ियों का चयन नही हो सका। चयनित खिलाड़ियों में जगदम महाविद्यालय के वरुण सिंह शामिल हैं जिन्होंने पिछले वर्ष भी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार भी डिस्कस थ्रो में उन्होंने 50.58 मीटर की दूरी तक डिसकस फेंक कर 48.28 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क को पूरा किया। वहीं, जगदम महाविद्यालय की ही जागृति सिंह ने भी पिछले वर्ष प्रतियोगिता में भाग लिया था उन्होंने भी डिसकस थ्रो में 41.48 मीटर का अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 40.43 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क को पूरा किया।

क्रीड़ा निदेशक ने कहा कि इस प्रकार मात्र दो खिलाड़ी जिन्होंने क्वालीफाइंग मार्क को पूरा किया। इन खिलाड़ियों का चयन इस शर्त के साथ किया गया है कि वे नियमित रूप से प्रशिक्षण लेंगे तथा उनका परफॉर्मेंस संतोषजनक होने पर ही उन्हें आगामी 12 जनवरी 2026 को बंगलोर स्थित राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में आयोजित होने जा रहे प्रतियोगिता में भेजा जा सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *