Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः त्योहारों से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई , 4250 किलो महुआ लाहन जब्त, 03 प्रकरण दर्ज

Seoni: Major action by the Excise Department before the festivals, 4250 kg of Mahua lahan seized, 03 cases registered.

सिवनी, 16 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जिले में अवैध शराब की संभावित खपत पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग सिवनी की टीम ने कान्हीवाड़ा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव ने गुरूवार को बताया कि गुरूवार को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम जावना के पास नालों और तालाबों के किनारे चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्डों को नष्ट किया गया। मौके से 4250 किलोग्राम सड़ा हुआ महुआ लाहन एवं 65 लीटर अवैध हाथभट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

टीम में प्रणय श्रीवास्तव (सहायक जिला आबकारी अधिकारी), सुश्री खुशबू प्रिया मरावी (आबकारी उप निरीक्षक), तीरथ सनोडिया (मुख्य आरक्षक) तथा आरक्षक लेखसिंह टेकाम, आनंद मरावी और सेवाकराम भलावी की सक्रिय भूमिका रही।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *