Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः उगली–खुरसुरा गोलीकांड पर सियासी हलचल

Seoni: Political stir over Ugli-Khursura firing incident

भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने एसपी को सौंपा आवेदन, निष्पक्ष जांच की मांग

सिवनी, 15 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में उगली–खुरसुरा रेत खदान में हाल ही में घटित गोलीकांड के बाद सिवनी जिले की राजनीति में तीखी हलचल देखने को मिल रही है। इस प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक सिवनी को लिखित आवेदन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक जांच की मांग की है।

अपने आवेदन में गजानंद पंचेश्वर ने स्पष्ट किया कि वे पेशे से कृषक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा भाजपा के सक्रिय पदाधिकारी हैं और उनका रेत खनन अथवा किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों से कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष संबंध नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उगली–खुरसुरा रेत खदान से जुड़े विवाद और गोलीकांड की घटना में उनका नाम जानबूझकर जोड़ा जा रहा है। कुछ असामाजिक एवं राजनीतिक दुर्भावना रखने वाले तत्व सोशल मीडिया और कुछ तथाकथित समाचारों के माध्यम से उन्हें इस प्रकरण का संरक्षक बताकर झूठा व भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जो पूरी तरह असत्य और तथ्यहीन है।

भाजपा जिला महामंत्री ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गोलीकांड की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान की जाए, क्षेत्र में अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा उनके नाम से झूठा संरक्षण दर्शाने वालों की भी गहन जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तिगत बदनामी का नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक शांति से जुड़ा गंभीर विषय है। गजानंद पंचेश्वर ने भरोसा जताया कि पुलिस प्रशासन निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए सच्चाई सामने लाएगा।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *