Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची में विश्व तुलसी पूजन दिवस: 20 दिसंबर को वाहन यात्रा से सेवा वितरण

फाइल फोटो तस्वीर

रांची, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्वव्यापी तुलसी पूजन दिवस अभियान के तहत रांची में इस वर्ष भी श्री योग वेदांत सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय धार्मिक और सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समस्त साधक परिवार रांची की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

समिति की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रविवार को बताया गया कि 20 दिसम्बर को कोकर चौक, फिरायालाल चौक तथा बुटी मोड़ चौक पर वाहन यात्रा के माध्यम से व्यापक वितरण सेवा आयोजित की जाएगी।

सेवा के दौरान 1,500 तुलसी पौधे, 1,500 वाल कैलेंडर सन् 2026, 1500 तुलसी रहस्य पुस्तकें, 1500 पानी की बोतलें, 1500 प्रसाद पाउच तथा 1500 ऋषि प्रसाद पत्रिकाएं श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को वितरित की जाएंगी।

इसी प्रकार 25 दिसम्बर को मुख्य कार्यक्रम रांची के सूर्यपुरी (हेसल) स्थित संत श्री आशारामजी बापू सत्संग भवन में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में 100 दरिद्र नारायणों को कंबल एवं वाल कैलेंडर वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। साधक परिवार ने रांची एवं आसपास के क्षेत्रों के साधकों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों का लाभ प्राप्त करें।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *