Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

युवा मोर्चा का सेवा संकल्प : रक्तदान शिविर में 13 युवाओं ने दिया जीवनदायिनी रक्त

शिविर में रक्तदान करते भाजयुमों के सदस्य।

मीरजापुर, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को अहरौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अदलहाट एवं अहरौरा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष व अहरौरा मंडल प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिला महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। साथ ही भाजपा अहरौरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर और अदलहाट मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने सम्बोधन में उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत सामाजिक एवं सेवा कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में अहरौरा मंडल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में 17 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 13 लोगों ने रक्तदान किया। उन्हाेंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी इन्हीं युवाओं पर है।

विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के संकल्प को युवा मोर्चा आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

कार्यक्रम में प्रमुख रक्तदाताओं में अरविन्द कुमार, राजा, धीरज कुमार केशरी, रोहित वर्मा, मनीष सिंह, योगेश सिंह, वीरेन्द्र कुमार केसरी, संजय केसरी, ललित सोनकर, नवीन सौरभ, करन कुमार, सतीश कुमार, सतीश कुमार पटेल और भानु प्रताप शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद कुमार कन्नौजिया एवं रामकुमार गुप्ता ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *