जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने अपनी पकड़ की और मज़बूत, शोपियां शून्य से नीचे 4.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा

ज़ोजिला दर्रा शून्य से नीचे 17.0 डिग्री के साथ कश्मीर घाटी का रहा सबसे ठंडा स्थान

श्रीनगर, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . sunday रात जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने अपनी पकड़ और मज़बूत कर ली क्योंकि घाटी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान फिर से जमावट बिंदू से नीचे चला गया. इसी बीच शोपियां शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा.

सेंट्रल और दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सबसे ठंडा मौसम दर्ज किया गया. इस दौरान श्रीनगर शहर शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि श्रीनगर एयरपोर्ट बेल्ट शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस पर और भी ठंडा रहा. पंपोर शून्य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस, बडगाम शून्य से नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस और गांदरबल शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस पर जम गया.

दक्षिण कश्मीर में तापमान लगातार कम रहा, अनंतनाग शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस, अवंतीपोरा शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा शून्य से नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा. कोकरनाग उन कुछ जगहों में से था जो जमाव बिंदू से थोड़ा ऊपर 0.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा. उत्तरी कश्मीर में भी तेज़ ठंड रही, कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस, बांदीपोरा में शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस और बारामूला में शून्य से नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोनमर्ग शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस के साथ शीत लहर की स्थिति में रहा.

इस बीच जम्मू इलाका काफ़ी गर्म रहा, हालांकि कई स्टेशनों ने तापमान में काफ़ी गिरावट की सूचना दी. जम्मू शहर में 7.9 डिग्री सेल्सियस कटरा में 9.6 डिग्री सेलियस बनिहाल में 4.5 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में 2.6 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

लद्दाख में तापमान में गिरावट जारी रही, लेह में शून्य से नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस , कारगिल में शून्य से नीचे 5.0 डिग्री सेल्सियस और नुब्रा वैली में शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस जिससे यह इलाका कड़ाके की शीत लहर की स्थिति में बना हुआ है.

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि शीत लहर फिलहाल जारी रहने की उम्मीद है और रात में आसमान साफ़ रहने से आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है.

(Udaipur Kiran) / सुमन लता

Leave a Comment